Patrakar Vandana Singh
यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई
पुरानी रंजिश के चलते बाईक सवार बदमाश ने एक युवक को दिनदहाड़े गोली मार दी। गोली लगने से युवक घायल हो गया। घायल अवस्था में ही उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाश को तलाश कर गिरफ्तार कर लिया है। दिनदहाड़े युवक को गोली मारने की यह घटना छतरपुर की है। जहां रामकिशोर तिवारी को बाईक सवार बदमाश नीलू त्रिपाठी गोली मारकर फरार हो गया था। बदमाश की यह हरकत पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ही बदमाश को पकड़ा। वही रामकिशोर के भाई ने बताया की हम लोग मार्केट गए थे। तभी नीलू भी अपने भाई के साथ आया और हमें देखते ही उसने अपशब्द कहना शुरू कर दिया। नीलू ने कहा की यदि हम कोर्ट में राजीनामा नहीं करेंगे तो वह हमें मार देगा। उसके बाद उसने गोली चला दी। जिससे मेरा भाई घायल हो गया। वही घटना की जानकारी मिलते ही एडिशनल एसपी अस्पताल पहुंचे और युवक के स्वास्थ्य की जानकारी ली। एडिशनल एसपी ने कहा की आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |