
Dakhal News

परिजनों ने पुजारी पर लगाया हत्या का आरोप
एक दलित युवती का शव मिलने से चम्पावत में हड़कंप मच गया है | युवती की गला घोंटकर हत्या किये जाने की आशंका है | युवती के परिजनों ने मंदिर के एक पुजारी पर हत्या का शक जताया है और उसे कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की पुलिस इस मामले की जांच कर रही है | हत्या का यह मामला चंपावत का है | जहां बबीता अपने घर से एक दिन पहले ही कहीं चली गई थी | उसका शव गांव से करीब 2 किलोमीटर दूर जंगल के नजदीक सड़क किनारे मिला | मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया | परिजनों ने बबीता की हत्या के पीछे मंदिर के पुजारी का हाथ होना बताया | परिजनों ने कहा की बबीता का मंदिर के पुजारी से मेल मिलाप था | तथा उसके घर आना-जाना भी था | जब पुजारी का विवाह दूसरी लड़की से हो गया | तो वह बबीता से दूर होने लगा | बबीता पुजारी से लगातार संपर्क कर रही थी उसके घर भी जा रही थी | जिसको लेकर पुजारी ने बबीता के परिजनों के समक्ष विरोध भी जताया था | परिजनों ने कहा की उन्होंने अपनी बेटी को समझा लिया था | फिर भी पुजारी ने उसकी हत्या कर दी | परिजनों की मांग है की मामले की तेजी से जांच हो और दोषी को कड़ी से कड़ी सजा मिले | वही इस मामले को लेकर एसपी देवेंद्र पिंचा ने कहा की पुजारी से पूछताछ की जा रही है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है |
Dakhal News
All Rights Reserved © 2023 Dakhal News.
Created By:
![]() |