मसूरी शहर के दो सौ वर्ष हो गए पूरे
मसूरी शहर के दो सौ वर्ष हो गए पूरे

 

सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

 

पर्यटन नगरी  मसूरी की स्थापना के  200  वर्ष पूरे होने पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा | इस  समारोह मे मुख्य अतिथि के रुप मे   मसूरी शहर की स्थापना करने वाले कैप्टन यंग के परिजन भी मौजूद रहेंगें | मसूरी शहर के दो सौ साल पूरे  होने पर शहर मे संस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा | नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने कहा यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि आज हमारे शहर मसूरी  के  दौ सौ वर्ष  पूरे  हो  गए है | उन्होने कहा की 19  मई को शहर के  टाउन  हॉल मे समारोह   का आयोजन किया जाएगा | इस कार्यक्रम मे अतिथि के रुप मे  आईसलैंड  से मसूरी शहर की स्थापना करने वाले कैप्टन यंग के परिजन भी कार्यक्रम मे  मौजूद रहेंगें | इस  कार्यक्रम मे  मसूरी शहर को बनाने वाले और विकास कार्य मे अहम योगदान देने वाले  लोगो को भी सम्मानित किया जाएगा | 

Dakhal News 17 May 2023

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.