
Dakhal News

15 सौ महीना के लिए महिलाओं ने भरे फॉर्म
कांग्रेस के सत्ता में आने पर पांच सौ रुपये में रसोई गैस देने और महिलाओं को हर महीने पंद्रह सौ रुपये देने के वादे के बाद से कांग्रेस नेता खासे उत्साहित हैं | ग्वालियर में कांग्रेस प्रवक्ता सौरभ सिंह तोमर ने जब इसके फॉर्म भरने के लिए शिविर लगाया | बड़ी संख्या में महिलाओं ने फॉर्म भरकर जमा किये | पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा लॉन्च की गई | नारी सम्मान योजना को लेकर ग्वालियर विधानसभा इलाके में कांग्रेस नेता सौरभ सिंह तोमर महिलाओं से फॉर्म भरवा रहे हैं | सौरभ सिंह के नेतृत्व में वार्ड 15 जति की लाइन में लगे पहले केम्प में सिर्फ दो घंटे में 1 हजार से ज्यादा महिलाओं ने फॉर्म भरे | सौरभ सिंह ने बताया कि कांग्रेस आम मतदाताओं के साथ है और महंगाई से परेशान लोगों को राहत देना ही कांग्रेस का उद्देश्य है | सौरभ का मानना है कमलनाथ की नारी सम्मान योजना से महिलाओं में बड़ा परिवर्तन आएगा |
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |