Dakhal News
नाथ ने कहा सिंगरौली का हक छीना है भाजपा ने
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा पिछले कई सालों से भाजपा सरकार की कुनीतियों के कारण सिनरौली क्षेत्र का विकास नहीं हुआ है | कमलनाथ ने कांग्रेस की सरकार बनते ही जिले की सारी समस्याओं को दूर करने का वादा किया | कमलनाथ चुनावी तैयारियों का जायजा लेने सिंगरौली पहुंचे थे | प्रदेश की ऊर्जा राजधानी सिंगरौली में विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए कमलनाथ ने कहा की कई सालों से इस क्षेत्र में भाजपा का शासन है | ऊर्जा राजधानी के लोगों को भाजपा ने अपनी कुनीतियों की वजह से सभी मूलभूत सुविधाओं से हीन कर दिया है | जब में इस जिले की तरफ देखता हूँ तो मुझे दुःख होता है की सिंगरौली का धन उसके विकास कार्यों में नहीं लगाया गया | कमलनाथ ने कहा की दिसंबर 2018 में जनता ने बहुमत देकर हमारी पार्टी को जिताया था | हमारी सरकार 15 महीने ही चल पाई थी | लेकिन इन 15 महीनों में ही हमने बहुत कार्य किया था | इन्होने 2020 में नोटों से विधायकों को खरीदकर सरकार गिरा दी | अब वही नोट यह आपसे वसूल रहे हैं | पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा की हमारा चुनाव केवल बीजेपी से नहीं है बल्कि बीजेपी के पूरे संगठन से है | जब तक हमारा संगठन कमजोर रहेगा तब तक बीजेपी मजबूत रहेगी | हम अपने संगठन को मजबूत करेंगे | नाथ ने कहा की सिंगरौली के धन पर पहला अधिकार यहां की जनता का है | हम जनता को कांग्रेस की सरकार बनने के बाद यह अधिकार देंगे | वही पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने कहा की पूरे मध्य प्रदेश में भले ही शिवराज ने सड़क बना दी हों | लेकिन सिंगरौली से सीधी तक की सड़क आजतक नहीं बनी |
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |