Patrakar Priyanshi Chaturvedi
Ranveer Singh शुक्रवार को Nagpur में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (Rashtriya Swayamsevak Sangh) के प्रमुख Mohan Bhagwat से मुलाकात करने पहुंचे। वे पहले रेशिमबाग स्थित Keshav Baliram Hedgewar स्मृति मंदिर गए, जहां उन्होंने उन्हें श्रद्धांजलि दी और संगठन के दूसरे सरसंघचालक M. S. Golwalkar को भी नमन किया।
रिपोर्ट्स के अनुसार, रणवीर सिंह दोपहर में चार्टर्ड फ्लाइट से नागपुर पहुंचे और करीब चार बजे रेशिमबाग परिसर में पहुंचे। वहां उन्होंने संघ से जुड़े वरिष्ठ पदाधिकारियों से भी बातचीत की, हालांकि चर्चा के विषय सार्वजनिक नहीं किए गए हैं। एयरपोर्ट और RSS से जुड़े सूत्रों ने उनके दौरे की पुष्टि की है, लेकिन आधिकारिक रूप से विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई।
सूत्रों के मुताबिक, यह दौरा लगभग चार घंटे तक चला और शाम को वे मुंबई लौट गए। हालांकि RSS की ओर से मोहन भागवत से हुई मुलाकात की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इससे पहले भी रणवीर सिंह ने संघ के 100 साल पूरे होने पर एक वीडियो संदेश जारी कर शुभकामनाएं दी थीं।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |