गृहमंत्री मिश्रा ने कहा नाथ और दिग्गी बूढ़े हो गए हैं
गृहमंत्री मिश्रा ने कहा नाथ और दिग्गी बूढ़े हो गए हैं

 

कांग्रेस ने किया  बजरंगबली का राजनीतिकरण

 

 

 गृह मंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेसियों के पहचान पत्र बनाने पर तंज कसा | गृह मंत्री मिश्रा ने कहा की कमलनाथ और दिग्विजय सिंह दोनों की बूढ़े हो गए हैं | वह अपने  कार्यकर्ताओं को नहीं पहचान रहे हैं | इसलिए उनके पहचान पत्र बनवा रहे हैं | गृह मंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा ने कहा की सत्ता में आते ही कांग्रेस का संबंध जनता और सरकार से ना होकर किसी गुट विशेष से रहता है | उनके नेता JMB और HUT जैसे आतंकी संगठनों पर कोई सवाल नहीं उठाते हैं | जबकि भगवा को आतंकवाद और जाकिर नाईक को शांति दूत बताते है | गृह मंत्री मिश्रा ने कहा की  HUT के आतंकी और उनके परिवार के लोग क्या कह रहे हैं | यह दिग्विजय सिंह को सुनना चाहिए जो जाकिर नाईक को शांति दूत कहते हैं | गृह मंत्री मिश्रा ने कहा की लव जिहाद को लेकर  मध्यप्रदेश में कानून बना हुआ है | गृह मंत्री मिश्रा ने कहा की कांग्रेसियों को तो यह ही नहीं पाता की हनुमान और बजरंगबली एक ही है | उनके दामाद रॉबर्ट वाड्रा कह रहे थे की बजरंगबली और हनुमान अलग-अलग है | अब इन पर  क्या बोला जाए | चुनाव आते ही इनको बजरंगबलि याद आते है | यह मंदिरों में जाते है | उनकी पूजा-पाठ करने का ढोंग करते है | इससे तो यही साबित होता है की यह बजरंगबली का राजनीतिकरण कर रहे हैं | 

Dakhal News 16 May 2023

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.