Patrakar Priyanshi Chaturvedi
श्रावण मास के पहले दिन तेज बारिश के बाद ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर के गर्भगृह में बारिश और जल निकासी का पानी पहुंचने से श्रद्धालुओं में नाराजगी फैल गई। गुरुवार सुबह दर्शन के लिए पहुंचे भक्तों और पुजारियों ने गर्भगृह में भरे पानी के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किए, जिसके बाद मंदिर की व्यवस्थाओं और प्रशासनिक लापरवाही को लेकर सवाल उठने लगे। हालांकि, गर्भगृह में लगाए गए ग्लास बैरियर के कारण पानी ज्योतिर्लिंग तक नहीं पहुंचा और शिवलिंग सुरक्षित रहा।
स्थानीय लोगों और पुजारियों का आरोप है कि जूना महल क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्य के कारण ड्रेनेज व्यवस्था प्रभावित हुई है। नालियों के अवरुद्ध होने से वर्षा का पानी सुखदेव मुनि द्वार की ओर से मंदिर परिसर और गर्भगृह तक पहुंच गया। श्रद्धालुओं ने जल निकासी व्यवस्था में तत्काल सुधार और स्थायी समाधान की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न बने। घटना के वीडियो वायरल होने के बाद देशभर के भक्तों ने भी मंदिर प्रबंधन की व्यवस्थाओं पर चिंता जताई है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |