Patrakar Priyanshi Chaturvedi
दिग्विजय ने ही किया है मध्य प्रदेश का बंटाधार
दिग्विजय सिंह के मध्य प्रदेश में 150 सीट से ज्यादा सीट जीतने वाले बयान को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने तंज कसा | बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा की जनता यह बखूबी जानती है आपने और आपकी पार्टी ने कैसे अपने शासन में मध्यप्रदेश का बंटाधार किया है | आप किस आधार पर 150 सीट जीतने की बात कर रहे हैं | काम तो आपने कुछ किया नहीं | बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा कटनी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष पीताम्बर टोपनानी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने पहुंचे | जहां उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बयान को लेकर कहा की कांग्रेस 150 सीट नहीं 500 सीटें जीतेगी | लेकिन कैसे जीतेगी यह तो दिग्विजय सिंह को ही पता होगा | वीडी शर्मा ने कहा की दिग्विजय सिंह झूठ बोलने में माहिर है और सिर्फ दिग्विजय सिंह ही नहीं उनकी पूरी पार्टी झूठ बोलने में माहिर है | वीडी शर्मा ने कहा की दिग्विजय सिंह जनता यह जानती है की अपने मध्यप्रदेश में क्या किया है | आपके राज्य में बिजली थी न पानी था और न ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं थी | आपके शासनकाल में मध्य प्रदेश बीमारू राज्य था | वीडी शर्मा ने कहा मध्यप्रदेश भाजपा के कार्यकर्ताओं और मोदी की योजनाओं का गढ़ है | हमारी सरकार ने गांव गांव में घर घर के अंदर हर गरीब के जीवन को बदलने का काम किया है | मैं कॉन्फिडेंट होकर कह रहा हूं मध्य प्रदेश में भाजपा के कार्यकर्ता कांग्रेस को आईना दिखाता रहा है और फिर आईना दिखाएगा | 2023 का चुनाव भाजपा अपने कार्यकर्ताओं के बल पर अपने नेतृत्व के विश्वास पर और गरीबों के जीवन बदलने के अभियान पर ऐतिहासिक बहुमत से जीतेंगी |
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |