Patrakar Priyanshi Chaturvedi
ग्रामीणों ने जूतों की माला पहनाकर घुमाया
सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है | जिसमें अपनी प्रेमिका से मिलने आना प्रेमी को भारी पड़ गया | प्रेमी और उसकी प्रेमिका को गांव वालों ने जूतों की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया | वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने जांच में जुटी है |प्रेमी राहुल यूपी से अपनी प्रेमिका गीता से मिलने पिपरिया गाँव आया हुआ था | गाँव वालों ने इन दोनों को एक साथ पकड़ लिया और पुलिस को इस घटना की सूचना दी | पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों से बात की तो राहुल और गीता ने एक साथ रहने का फैसला किया और गीता के ससुराल वाले भी इस बात के लिए मान गए | मामला शांत होता देख पुलिस वहां से चली आई लेकिन पुलिस ने सोशल मीडिया पर राहुल और गीता को जूते पहनाकर घुमाने वाला वीडियो देखा | जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है | वही राहुल और गीता कहां गए | इसका किसी को पता नहीं है | इन को जूते की माला पहनने के साथ इनके साथ क्या सलूक किया गया है ये भी पुलिस को वायरल वीडियो से ही पता चला है |
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |