Patrakar Priyanshi Chaturvedi
कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर मनाया जश्न
कर्णाटक जीत का जश्न पहाड़ों की रानी मसूरी में भी मनाया गया | कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर मिठाइएं बांटी | कांग्रेस नेताओं ने कहा जैसे हमने कर्नाटक जीता है। वैसे ही देश भी जीतेंगे | लंबे समय बाद कांग्रेस पार्टी को कर्नाटक विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने का अवसर मिला है और 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में इस जीत ने संजीवनी का काम किया है। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में एक नया जोश देखने को मिल रहा है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में मिली प्रचंड जीत से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह है और आने वाले लोकसभा और नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस पार्टी बहुमत से सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि कर्नाटक की जनता ने कांग्रेस पार्टी पर विश्वास किया है और कांग्रेस पार्टी ने महंगाई भ्रष्टाचार और बेरोजगारी जैसे मुद्दे उठाकर भाजपा सरकार की नींव हिला दी है |
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |