
Dakhal News

देरी के खिलाफ व्यापारियों ने किया माल रोड पर प्रदर्शन
माल रोड पर किये जा रहे सुधारीकरण कार्य में अत्याधिक देरी हो रही है | इस देरी के खिलाफ व्यापारियों ने माल रोड पर धरना प्रदर्शन कर लोक निर्माण विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की | व्यापारियों के इस धरना प्रदर्शन में अलग-अलग राजनैतिक दलों ने भी हिस्सा लिया | लोक निर्माण विभाग मसूरी मालरोड पर सुधारीकरण कार्य कर रहा है | लेकिन विभाग इसमें काफी समय लगा रहा है | जिस वजह से लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है | विभाग की इस लेटलतीफी के खिलाफ मसूरी व्यापार मंडल ने धरना प्रदर्शन किया और जमकर विभाग के खिलाफ नारेबाजी की | मसूरी व्यापार मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा की लोक निर्माण विभाग की लापरवाही का खामियाजा पर्यटकों और आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है | पर्यटन सीजन शुरू होने वाला है और तब तक मसूरी की माल रोड का कार्य पूरा नहीं किया गया है और जिस गति से विभाग द्वारा कार्य किया जा रहा है | उससे तो लगता है अगस्त माह तक यह कार्य पूरा नहीं होगा | इसका असर पर्यटन सीजन पर पड़ेगा | वही जिला कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि विभाग द्वारा कछुआ गति से कार्य किया जा रहा है | इसका सबसे ज्यादा असर स्कूली छात्र छात्राओं पर पड़ रहा है | उन्होंने कहा कि माल रोड पर जगह-जगह मलवे के ढेर लगे हैं | जिससे नागरिकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है |
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |