Patrakar Priyanshi Chaturvedi
राम लल्लू वैश्य ने स्वास्थ्य केंद्र का किया लोकार्पण
किसानों और ग्रामीणों के लिए सिंगरौली के ग्रामीण इलाके में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तैयार किया गया है | जिसका उद्घाटन भाजपा विधायक राम लल्लू वैश्य ने किया | स्वास्थ्य केंद्र बनने से बड़ी आबादी को इसका लाभ मिलेगा | चरगोड़ा में सिंगरौली विधायक राम लल्लू वैश्य ने करीब एक करोड़ 85 लाख से निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण किया | प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लोकार्पण कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता मुख्य चिकित्सा अधिकारी सी एस जैन के साथ-साथ तमाम जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे | विधायक रामलल्लू वैश ने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के बन जाने से करीब 50 गांव के लोग लाभान्वित होंगे | विधायक ने कहा कि लोगों को मरीजों को इलाज कराने के लिए 20 से 25 किलोमीटर दूर बैढ़न जाना पड़ता था अब यह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हो जाने से लोगों को स्वास्थ्य व्यवस्था यहां आसानी से मिल सकेगी |
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |