Patrakar Priyanshi Chaturvedi
श्री अन्न‘ कृषक रथों को जोशी ने हरी झंडी दिखाई
श्री अन्न‘ कृषक रथों को उत्तराखंड के कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया | दून में 13 से 16 मई को होगा श्री अन्न महोत्सव आयोजित किया जा रहा है | कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय से आगामी 13 से 16 मई तक आयोजित होने वाले उत्तराखण्ड श्री अन्न महोत्सव के प्रचार-प्रसार हेतु 11 ‘श्री अन्न‘ कृषक रथों के एक काफिले को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया | गौरतलब है कि इसी माह 13 से 16 मई को दून के सर्वे ऑफ इंडिया के मैदान में अन्न महोत्सव आयोजित किया रहा है | जिसमें केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी सहित अन्य राज्यों के कृषि मंत्री होटल व्यवसाय, कृषि वैज्ञानिक, किसान, उद्योग जगत सहित कई लोग उपस्थित रहेंगे |
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |