Dakhal News
रोशनाबाद में बन रहे हॉकी स्टेडियम का लिया जायजा
खेल मंत्री रेखा आर्या ने छात्राओं के लिए बन रहे है हॉकी स्टेडियम का दौरा किया और छात्रावास में मिलने वाली सुविधाओं पर छात्राओं से बातचीत की और कर्मचारियों को निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए | हरिद्वार के रोशनाबाद में छात्राओं के लिए हॉकी स्टेडियम का निर्माण कार्य किया जा रहा है | जिसका निरीक्षण करने के लिए खेल मंत्री रेखा आर्य राजकीय सम्प्रेक्षण गृह एवं खेल छात्रावास पहुंची | जहां उन्होंने छात्राओं से बात करते हुए छात्रावास में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली और सभी खिलाड़ियो का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि जीवन मे अपना एक लक्ष्य निर्धारित करें और उस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए लगातार कड़ी मेहनत करें | उन्होंने इसके बाद कहा कि आज हमारी लड़कियां किसी भी क्षेत्र में लड़कों से कम नही है | फिर चाहे वो कोई भी क्षेत्र हो | हमारी सरकार भी खेल को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है | खेल मंत्री ने स्टेडियम की सुविधाओं के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इसमें मल्टीपर्पज हॉल,हॉस्टल सहित बैठने की उचित व्यवस्था की गई है | जिसका निर्माण कार्य इसी वर्ष अक्टूबर तक पूरा कर लिया जायेगा |
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |