Dakhal News
19 April 2024
धान के लाट नहीं जमा करने पर हुई कार्रवाई
नर्मदा राइस मिल संचालक पर करोड़ों की गड़बड़ी करने के आरोप में ईओडब्ल्यू ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मिल को सील कर दिया | वहीं इस मामले पर मिल संचालक ने कार्रवाई को महज राजनीतिक षड्यंत्र करार देते हुए आरोपों को निराधार बताया है | मध्यप्रदेश के डिंडोरी जिले में नर्मदा राइस मिल के संचालक पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगा है | जिसमें संचालक ने मध्य प्रदेश के स्टेट सिविल सप्लाई कार्पोरेशन से 282 लाट धान लिया था | लेकिन इसके बदले में सिर्फ 222 लाट चावल ही जमा किए और 60 लाट धान की चपत लगा दी | जिसकी शिकायत पर ईओडब्ल्यू की टीम ने कार्रवाई की | नान विभाग के डीएम मुकुल त्रिपाठी ने कहा कि स्टेट सिविल सप्लाई कारपोरेशन की तरफ से धान के लाट नहीं जमा करने की शिकायत की गई थी | जिसके तहत कार्रवाई करते हुए मौके पर 30 लाट धान कम पाए गए | जिसकी कीमत लगभग 3 करोड़ है | वहीं राइस मिल के संचालक ने प्रशासन की कार्रवाई को राजनीतिक षड्यंत्र बताते हुए कहा कि मुझे और मेरी पत्नी को जबरदस्ती फंसाया जा रहा है |
Dakhal News
5 May 2023
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.
Created By: Medha Innovation & Development
|