बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस मुख्यालय के सामने की नारेबाजी
बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस मुख्यालय के सामने की नारेबाजी

 

 

 

 

जवाब में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी जमकर विरोध प्रदर्शन किया

 

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपना मेनिफेस्टो जारी किया | जिसमें उन्होंने अपनी सरकार बनने पर प्रदेश में बजरंग दल को बैन करने की बात कही | अब कांग्रेस के इस मेनिफेस्टों को लेकर पूरे देश में बीजेपी और बजरंग दल समेत कई हिंदू संगठनों में आक्रोश है | जगह-जगह बीजेपी और बजरंग दल के कार्यकर्ता कांग्रेस मुख्यालय पर धावा बोलकर वहां  हंगामा कर रहे हैं | देहरादून में बजरंग दल के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने घंटाघर से कांग्रेस मुख्यालय तक मार्च निकाला | व कांग्रेस मुख्यालय का घेराव किया | जिसके जवाब में कांग्रेसी कार्यकर्ता भी नारेबाजी करने के लिए बजरंग दल  कार्यालय के सामने एश्लेहॉल  पर एकत्रित हो गए | दोनों तरफ से जमकर नारेबाजी होने लगी | बजरंग दल के प्रांतीय मंत्री विकास वर्मा ने कहा की देश हित में काम करने वाले संगठन को आरोपित करने का दुष्कर्म कांग्रेस पार्टी ने  किया  है | कांग्रेस ने  सिम्मी पीएफआई जैसे आतंकवादी संगठनों को पनाह देने का काम समय-समय पर किया है | कांग्रेस नेत्री गरिमा दसोनी ने कहा की यह कल का आया हुआ संगठन 132 साल  पुरानी पार्टी कांग्रेस को आँख दिखाने की कोशिश कर रहा है | यह लोग तब कहां थे जब अंकिता भंडारी हत्याकांड हुआ था | किरण नेगी के लिए सड़कों पर आंदोलन चल रहा था | यह हमें ललकारने हमारे कार्यालय आए है | तो हम इन्हे बताना चाहते हैं हम कांग्रेसियों ने कोई चूड़ियां नहीं पहनी है | हम भी ईंट का जवाब पत्थर से देंगे | 

Dakhal News 5 May 2023

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.