Dakhal News
24 April 2024
कांग्रेस की मांग :वित्तमंत्री अग्रवाल दें तत्काल इस्तीफ़ा
सड़क पर मारपीट करने वाले उत्तराखंड के वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के खिलाफ कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है और तत्काल उनके इस्तीफे की मांग की है | वित्तमंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल का बीच सड़क पर युवक के साथ हाथापाई का वीडियो वायरल होते ही विपक्षी पार्टी कांग्रेस को बैठे-बिठाए मुद्दा मिल गया | कांग्रेस ने इसे सीधे आम आदमी पर सत्ता का हमला बताया है | कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेशभर में प्रदर्शन किया और धामी सरकार व वित्त मंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए वित्तमंत्री का पुतला फूंका | मसूरी में कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि ये घटना लोकतंत्र के लिए एक बदनुमा दाग है, जहां सत्तारूढ़ दल के मंत्री आम जनता को कीड़े मकोड़े की तरह समझते हैं | उन्होने कहा कि भाजपा आलाकमान इस मामले का संज्ञान होने के बावजूद अनदेखा कर रहा है |
Dakhal News
5 May 2023
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.
Created By: Medha Innovation & Development
|