मुकुंदपुर में शराब दुकान को लेकर बस्ती में तनाव

मध्यप्रदेश के मुकुंदपुर स्थित कम्पोजिट देशी शराब दुकान के पास आए दिन विवाद की स्थिति बनी रहती है। दुकान बस्ती और मुख्य मार्ग के बीच स्थित होने के कारण राहगीर, श्रद्धालु और स्कूल जाने वाले छात्र लगातार परेशान हो रहे हैं। दुकान के आसपास शराब पीकर गाली-गलौज करने वाले युवक आम लोगों के लिए खतरा बन गए हैं। मंगलवार को दो लड़के मुकुंदपुर हायर सेकेंडरी स्कूल जा रहे थे, तभी शराब के नशे में एक युवक ने उनकी बाइक से जोरदार टक्कर मार दी। दोनों युवकों को चोटें आईं, जिनमें पैरों और घुटनों में चोट शामिल है। घटना के बाद पीड़ित युवक समाज के लोगों के साथ मुकुंदपुर चौकी पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराई।

 

घटना के विरोध में बिंश्वहिंदू परिषद बजरंग दल के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अमरपाटन एडीएम के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बस्ती के बीच संचालित कम्पोजिट देशी शराब दुकान को बस्ती से दूर खोलने की मांग की गई है। परिषद ने चेतावनी दी है कि अगर प्रशासन ने इस पर संज्ञान नहीं लिया और शराब दुकान को हटाया नहीं गया, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। बस्ती के लोगों का कहना है कि शराब दुकान के कारण महिलाओं और बच्चों के लिए राह मुश्किल हो गई है और सुरक्षा की स्थिति गंभीर होती जा रही है।

Priyanshi Chaturvedi 2 April 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.