Patrakar Priyanshi Chaturvedi
किसानों का पैसा दूसरों के खतों में
मध्यप्रदेश में किसानों से बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी की गई है | इसका खुलासा एकाउंटेंट जनरल की ऑडिट रिपोर्ट्स से हुआ है | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के सीहोर जिले में ही अधिकारीयों कर्मचारियों ने मिलकर पांच सौ किसानों को चूना लगा दिया है और उनके दो करोड़ रुपये किसी और खाते में डाल दिए | मध्यप्रदेश के 14 जिलों में किसानों के साथ करोड़ों की धोखाधड़ी होने का अंदेशा है | महालेखाकार के आदेश पर 4 जिलों में किसानों के नाम पर दिए गए पैसे की जांच शुरू की गई है | किसानों के साथ धांधली का खुलासा महालेखाकार ग्वालियर के ऑडिट रिपोर्ट में हुआ | ऑडिट के दौरान किसानों के नाम मिस मेच होने पर सर्वर ने इस धांधली को पकड़ा | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के गृह जिले सीहोर के 500 किसानों के खाते में तीन साल से फसल क्षतिपूर्ति की राशि नहीं आई है और अधिकारीयों ने सरकार को बता दिया कि किसानों के खाते में राशि डाल दी गई है | यह राशि दो करोड़ रुपए केकरीब बताई गई है | अब सीहोर जिला प्रशासन ने प्राथमिक जांच रिपोर्ट तैयार कर दोषियों के खिलाफ आरोप भी तय कर लिए हैं, यह मामला वर्ष 2019, 2020 और 2021 में भारी बारिश, ओलावृष्टि व प्राकृतिक आपदा से प्रभावित हुई फसलों की क्षतिपूर्ति से जुड़ा बताया जा रहा है। किसानों के साथ धांधली 14 जिलों में की गई है | इस घोटाले में राजस्व विभाग के तहसीलदार, पटवारी सहित कम्प्यूटर ऑपरेटर की भूमिका साफ नजर आ रही है | अब सीहोर, विदिशा, रायसेन, शिवपुरी, सतना, दमोह, छतरपुर, देवास, खंडवा, सिवनी, मंदसौर, आगर मालवा और श्योपुर में प्ररम्भिक जांच में पता चला है इसमें भ्रष्ट सिस्टम किसानों के पंद्रह करोड़ रुपये से ज्यादा हजम कर गया है |
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |