Patrakar Priyanshi Chaturvedi
सिंगरौली जिले के चितरंगी विधानसभा क्षेत्र के बगैया गांव में जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) ने गोल्ड और बेस मेटल परियोजना के नाम पर हो रहे भूमि अधिग्रहण के विरोध में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे, जिन्होंने जमीन अधिग्रहण के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक सरस्वती सिंह, जिला पंचायत सदस्य अशोक सिंह पैगाम और पूर्व ग्रामीण अध्यक्ष ज्ञानेंद्र द्विवेदी ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों की जमीन कंपनियों को सौंपने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि चितरंगी और दूधमनिया तहसील के कई गांवों में भूमि अधिग्रहण से आदिवासी और गरीब परिवारों के सामने विस्थापन का खतरा पैदा हो गया है।
कांग्रेस नेताओं ने यह भी आरोप लगाया कि पहले रिलायंस कंपनी के नाम पर अधिग्रहित जमीन पर अब तक कोई उद्योग स्थापित नहीं हुआ और किसानों को जमीन भी वापस नहीं मिली। उन्होंने चेतावनी दी कि आदिवासियों के जल, जंगल और जमीन को कंपनियों के हवाले नहीं होने दिया जाएगा। साथ ही, प्रभावित ग्रामीणों के लिए उचित मुआवजा, बेहतर पुनर्वास और कंपनियों में स्थायी रोजगार की मांग की गई। इस मौके पर कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |