
Dakhal News

मजदूर संघ का आरोप कर्मचारियों का हो रहा शोषण
देहरादून में अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ ने मजदूर दिवस को मजबूर दिवस रूप में मनाया | संघ ने कहा नगरपालिका प्रशासन और कंपनी की मिलीभगत के चलते सफाई कर्मियों को सुविधाएं नहीं मिल रही है | उनका लगातार शोषण हो रहा है | यदि उन की मांगे नहीं मानी गई | तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी | अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ ने आरोप लगाते हुए कहा की नगर पालिका में कार्य कर रही कंपनी कर्मचारियों का उत्पीड़न करने पर तुली है | प्रशासन और कंपनी की सांठगांठ के चलते मजदूरों को कोई सुविधा नहीं मिल पाती है | जिसके चलते कर्मचारियों का लगातार शोषण हो रहा है | इसी वजह से संघ 1 मई मजदूर दिवस को मजबूर दिवस के रूप में मना रहा है और प्रदर्शन कर रहा है | यदि पर्यावरण मित्रों और सफाई कर्मचारियों की मांगे नहीं मानी गई | अनिश्चितकालीन हड़ताल और उग्र आंदोलन किये जायेंगे |
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |