भाजपा युवामोर्चा की नवमतदाता युवा चौपाल
भाजपा युवामोर्चा की नवमतदाता युवा चौपाल

 

भाजपा सरकार के कार्य पहुंचा रहे हैं जनता तक

 

नए मतदाताओं को भाजपा से जोड़ने के लिए   युवामोर्चा  युवा चौपाल का आयोजन कर रहा है | जहाँ भाजपा की विचारधारा और भाजपा सरकार के कामों से नए मतदाताओं को रूबरू करवाया जा रहा है  | सिंगरौली में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार ने  कहा कि पार्टी का प्रचार प्रसार  और सरकारी जन हितैषी  योजनाओं की जानकारी युवा चौपाल के जरिये  नए मतदाताओं को दी जा रही है | उन्होंने बताया  नए मतदाताओं का मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए बृहद् रुप से अभियान चलाया जाएगा |  वैभव पवार  ने भाजपा युवा मोर्चा के विभिन्न कार्यक्रमों के साथ ही भारतीय जनता पार्टी के युवा पदाधिकारियों को युवा नीति के बारे में बताया व  युवा मोर्चा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी के रीति नीति के बारे में प्रशिक्षण भी दिया | 

Dakhal News 29 April 2023

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.