Patrakar Priyanshi Chaturvedi
देश में 91 एफएम रेडियो स्टेशन का शुभारंभ
भाजपा मध्यप्रदेश के अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के बयान पर कहा कांग्रेस के खून में ही जहर है और यही उनके कंठ से निकलता है |कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के बयान पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा इस देश का दुर्भाग्य है की इस प्रकार के लोग कांग्रेस के अंदर हैं जिनके खून में ही जहर भरा है | जिस प्रकार से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भारत ही नहीं दुनिया के लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी के बारे में कहा मैं यह कहना चाहता हूं कि कांग्रेस के खून में ही जहर है और यही उनके कंठ से निकलता है। चाहे वह खड़गे जी हो चाहे वह दिग्विजय सिंह जी हो या कोई और इस प्रकार के नेता हैं जो इस प्रकार की भाषा और शब्दावली का उपयोग करते हैं | शर्मा ने कहा प्रधानमंत्री मोदी ने पूरे देश में 91 एफएम रेडियो स्टेशन का शुभारंभ किया है। हमारा सौभाग्य है कि मेरे संसदीय क्षेत्र खजुराहो के अंदर पन्ना और कटनी दो एफएम रेडियो की आज शुरुआत हुई है | प्रधानमंत्री का मैं अभिनंदन करता हूं |
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |