
Dakhal News

युवक ने कहा माँ ने उसे किया है ब्लैकमेल, संपत्ति को माँ कर रही है बेटे को ब्लैकमेल
सौतेली माँ से जुड़ा एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है | जिसमें एक युवक ने आरोप लगाया है कि उसकी सौतेली माँ कुछ लोगों के साथ मिलकर उसकी संपत्ति हड़पना चाहती है और उसके लिए वह उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित भी कर रही है | मानसिक प्रताड़ना का यह मामला रुड़की का है | जहां सलमान कॉलोनी के रहने वाले सादिक अली ने बताया की उसकी माँ का देहांत होने के बाद उसके पिता ने दूसरी शादी कर ली थी | पिता की देखभाल और उनकी जिम्मेदारी को लेकर सौतेली माँ को वह 45 लाख रुपये भी दे चुका है और प्रत्येक माह उनका खर्च ऑनलाइन भेजता है | लेकिन अब उसकी सौतेली माँ षड्यंत्र रचकर जबरन उसकी संपत्ति कब्जाना चाहती है | सादिक का आरोप है कि सौतेली माँ कुछ दबंग लोगो के साथ मिलकर उसका मानसिक उत्पीड़न कर रही है | कुछ दिन पहले उसकी सौतेली माँ ने उसके घर पर आकर जबरन कब्ज़ा करने की कोशिश की थी | लेकिन किसी तरह से उसे वहां से हटाया गया | सादिक ने इस मामले की शिकायत पुलिस थाने में की है | अपनी सौतेली माँ और अन्य साथियों से जान माल का खतरा बताते हुए .सादिक ने पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है |
Dakhal News
All Rights Reserved © 2023 Dakhal News.
Created By:
![]() |