Patrakar Vandana Singh
संतों ने मांगा लोकसभा चुनाव का टिकट
लोकसभा चुनाव होने में करीब 1 साल का वक्त है | लेकिन चुनावी हलचल अभी से तेज हो गई है | देश के संत समाज ने भी लोकसभा चुनाव में संतों को टिकट देने की मांग की है | संत समाज ने कहा है की यदि धार्मिक नगरियों से किसी संत को टिकट नहीं दी गई | तो संत समाज वहां से अपना निर्दलीय प्रत्याशी उतारेगा और वह चुनाव जीतेगा | लोकसभा 2024 का चुनाव नजदीक आ रहा है | सभी राजनीतिक पार्टियां अभी से ही अपनी तैयारियों में जुट गई है | पार्टियां जीतने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है | 2024 के इस चुनावी महासंग्राम में संत समाज भी उतरना चाहता है | धार्मिक नगरी हरिद्वार से संत समाज सभी पार्टियों से संत को टिकट देने की मांग कर रहे हैं और यदि मांग पूरी नहीं होती है | तो संत समाज बैठक कर इस बार निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में संत को उतारने की भी बात कर रहा है | संतों की इस मांग का समर्थन कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और वरिष्ठ नेता कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने किया है | आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा की हरिद्वार का सांसद तो कोई संत ही होना चाहिए और सिर्फ सांसद ही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की तरह ही उत्तराखंड का मुख्यमंत्री भी किसी साधु संत को होना चाहिए तभी देव भूमि का विकास हो सकेगा | में साधु संतों की मांग का समर्थन करता हूं | इसमें चाहे कोई भी पार्टी हो संतो ने यह नहीं कहा है कि किसी एक पार्टी से संत को टिकट मिले उन्होंने सभी पार्टियों से संत को टिकट देने की मांग की है | वही हिन्दू सुरक्षा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरि महाराज का कहना हैं कि हरिद्वार देवभूमि का द्वार है इसलिए यहां का सांसद संत होना चाहिए लोकसभा 2024 के चुनाव आने वाले हैं | हम सभी पार्टियों से निवेदन करते हैं कि वह अपना प्रत्याशी संत को बनाएं क्योंकि हरिद्वार में जिहादी बढ़ रहे हैं | मांस मदिरा का व्यापार हो रहा है साथ ही देश विरोधी गतिविधि भी बढ़ रही है | इसके कारण साधु संतों के मन में आक्रोश है साधु-संतों ने विचार किया की इस बार हरिद्वार का सांसद कोई संत होना चाहिए | अगर राजनीतिक पार्टियों ने हमारी बात नहीं मानी तो साधु संत बैठक कर अपना प्रत्याशी निर्दलीय मैदान में उतरेंगे |
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |