जिलाधिकारी बोले-तीर्थयात्रियों को न हो परेशानी
जिलाधिकारी बोले-तीर्थयात्रियों को न हो परेशानी

 

चारधाम यात्रा के पंजीकरण केंद्र का लिया जायजा

 

 

चारधाम यात्रा की शुरुआत हो गई है | इस यात्रा में कुछ लोग यात्रियों की सेवा करके पुण्य कमा रहे हैं | तो  कुछ लोग अवैध वसूली करके यात्रियों को परेशान कर रहे | यात्रियों से अवैध वसूली करने की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी ने चारधाम यात्रा के निशुल्क सेवा केन्द्र का जायजा लिया और पंजीकरण केंद्र की व्यवस्थाओं  का बारीकी से मुआयना किया | जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय को  चारधाम यात्रियों से अवैध वसूली की सूचना मिली थी | जिसके चलते जिलाधिकारी ने पर्यटन विभाग के होटल राही में  संचालित  किये जा रहे | चारधाम यात्रा निशुल्क पंजीकरण केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया | इस दौरान  उन्होंने केन्द्र में उपस्थित देश के विभिन्न भागों से आये तीर्थयात्रियों से बातचीत की और उन्हें किसी भी तरह की कोई दिक्कत तो नहीं है | इस  संबंध में जानकारी ली | तो तीर्थयात्रियों ने बताया कि पंजीकरण केंद्र में सभी व्यवस्थाऐ सुचारु रूप से संचालित की जा रही हैं | औऱ  कोई समस्या  नहीं है | वही कलेक्टर  विनय शंकर पांडेय ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पंजीकरण के लिए काउंटर  बढ़ाए जाए | साथ ही केंद्र की सभी व्यवस्थाऐ चुस्त-दुरुस्त होनी चाहिए | जिससे यात्रियों को किसी भी तरह की परेशानी न हो उन्होंने बताया कि हमें शिकायत मिली है कि कुछ प्राइवेट लोग पंजीकरण के लिए पैसे वसूल रहे हैं | जबकि पंजीकरण पूरी तरह निशुल्क है | उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं से पैसे वसूलने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी | 

Dakhal News 23 April 2023

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.