
Dakhal News

चेक पोस्ट कंप्यूटर द्वारा ऑनलाइन कार्य किया जा रहा है
देवभूमि उत्तराखंड में चार धाम यात्रा 2023 का शुभारंभ हो गया है और गंगोत्री–यमुनोत्री धाम के कपाट खुल गए हैं | इस अवसर परिवहन मंत्री ने अत्याधुनिक चैक पोस्ट का उद्घाटन चार धाम यात्रियों को बड़ी सौगात दी है | उत्तराखंड परिवहन मंत्री चंदन रामदास ने अत्याधुनिक चैक पोस्ट का उद्घाटन कर चार धाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को सौगात दी | इसी बीच उन्होंने यात्रियों से बातचीत कर उनकी सुखद यात्रा की कामना भी की साथ ही परिवहन मंत्री ने बताया कि आज से गंगोत्री यमुनोत्री के कपाट खुल गए हैं | जिसके चलते चार धाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं | परिवहन विभाग द्वारा ऑफलाइन -ऑनलाइन पंजीकरण के साथ ही ग्रीन कार्ड भी जारी किया जा रहा है | उन्होंने कहा उत्तराखंड आने वाले किसी भी यात्री को परेशान नहीं होने दिया जाएगा और उन्हें हर सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी | साथ ही चार धाम यात्रा को लेकर शासन प्रशासन ने व्यवस्था बनाने को लेकर सभी अधिकारियों को दिशा निर्देशित किया है |
Dakhal News
All Rights Reserved © 2023 Dakhal News.
Created By:
![]() |