
Dakhal News

शोभा यात्रा का जगह-जगह लोगों ने फूलों से किया स्वागत
भोपाल में भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर भक्तों ने भव्य शोभा यात्रा निकाली | जिसका लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया | वहीं कोविड के बाद ये पहली शोभा यात्रा थी | भोपाल में भगवान परशुराम का जन्मोत्सव बड़े ही धूम-धाम के साथ भव्य शोभा यात्रा निकालकर मनाया गया | कार्यक्रम की शुरुआत पहले माता मंदिर में आरती से की गई | जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विधायक पीसी शर्मा ने शिरकत की और बताया कि पिछले दो सालों से इस यात्रा पर कोविड की वजह से रोक लगी थी.. कोविड के बाद इस बार भव्य यात्रा का आयोजन किया जा रहा है | वहीं न्याय के देवता परशुराम के बारे में बताते हुए कहा कि आज के लोगों को जो न्याय की गद्दी पर बैठे हैं उन्हें भगवान परशुराम से प्रेरणा लेनी चाहिए | कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ब्रह्मश्री सर्व ब्राह्मण कल्याण समिति के अध्यक्ष शलभ गार्गव ने बताया कि पिछले कई सालों से इस यात्रा का आयोजन किया जा रहा है | और हर बार की तरह इस बार भी शोभा यात्रा को लेकर भक्तों में खासा उत्साह है | जिसकी तैयारियां काफी दिनों से चल रही थी | वहीं शोभा यात्रा का समापन जवाहर चौक पर भक्तों को प्रसाद वितरण करके किया गया |
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |