Patrakar Priyanshi Chaturvedi
दिग्विजय ने कहा सिंधिया जैसा कांग्रेस में कोई पैदा न हो, सिंधिया खेमे के मंत्री महेंद्र सिंह ने दिया दिग्गी को जवाब, मंत्री ने कहा प्रभु दिग्गी को अगला जन्म पाकिस्तान में देना
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के एक बयान को लेकर सियासत तेज हो गई है | जिसमें उन्होंने ज्योतिरादित्य सिंधिया पर निशाना साधते हुए कहा था की "हे महाकाल, कांग्रेस में कोई दूसरा ज्योतिरादित्य सिंधिया पैदा ना हो | अब दिग्गी के इस बयान को लेकर ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके समर्थकों ने पूर्व मुख्यमंत्री पर निशाना साधा और कहा की दिग्विजय सिंह अगले जन्म में भारत में नहीं पाकिस्तान में पैदा हों | पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के सिंधिया वाले बयान को लेकर सियासत खत्म होने का नाम नहीं ले रही है | दिग्विजय सिंह के बयान को लेकर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट करते हुए कहा था की हे प्रभु महाकाल कृपया दिग्विजय सिंह जैसे देश-विरोधी और मध्य प्रदेश के बंटाधार, भारत में पैदा ना हों | इसके साथ ही अब प्रदेश सरकार में सिंधिया खेमे के मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने कहा की हे तीनों लोकों के स्वामी प्रभु महाकाल दिग्विजय सिंह जैसा व्यक्ति जिसने कांग्रेस के साथ-साथ मध्यप्रदेश का बंटाधार कर दिया है | आपसे मेरी कामना है की अगले जन्म में इन्हें पाकिस्तान में पैदा करें |
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |