Triggered Insaan ने रचा नया रिकॉर्ड: 50 घंटे की लाइवस्ट्रीम से जुटाए 70 लाख रुपये, असम बाढ़ पीड़ितों की करेंगे मदद
Triggered Insaan , Raises , livestream, Assam flood victims.

मशहूर यूट्यूबर निश्चय मल्हान उर्फ Triggered Insaan ने सामाजिक पहल के तहत लगातार 50 घंटे की नॉन-स्टॉप चैरिटी लाइवस्ट्रीम कर नया रिकॉर्ड बनाया है। 31 जुलाई से उनके Live Insaan यूट्यूब चैनल पर शुरू हुई इस मैराथन स्ट्रीम के जरिए करीब 70 लाख रुपये जुटाए गए, जिन्हें असम के बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए दान किया जाएगा। इस अभियान को दर्शकों का जबरदस्त समर्थन मिला और लाइवस्ट्रीम को 1.59 करोड़ से अधिक बार देखा गया। स्ट्रीम के दौरान एक समय में 1.15 लाख से ज्यादा लोग एक साथ जुड़े रहे।

 

निश्चय मल्हान की इस पहल में अन्य लोकप्रिय यूट्यूबर कैरीमिनाटी और फुकरा इंसान ने भी सहयोग किया। बिना सोए लगातार 50 घंटे तक लाइव रहकर उन्होंने लोगों से राहत कोष में योगदान देने की अपील की। सोशल मीडिया पर उनकी इस पहल की खूब सराहना हो रही है और इसे डिजिटल प्लेटफॉर्म की ताकत तथा सामाजिक जिम्मेदारी का प्रेरणादायक उदाहरण माना जा रहा है।

Priyanshi Chaturvedi 3 August 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.