Patrakar Priyanshi Chaturvedi
नाथ ने कहा इसमें लोगों को नहीं मिलता है कोई न्याय
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सिविल सर्विस डे के कार्यक्रम में यह माना था की सीएम हेल्पलाइन में झूठी शिकायत करके लोगों को ब्लैकमेल किया जा रहा है | और इसका दुरुपयोग किया जा रहा है | अब उनके इस बयान को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने तंज कसा नाथ ने कहा शिवराज खुद मान रहे हैं की उनकी सीएम हेल्पलाइन सबसे घटिया है | और उसकी वजह से कितने मासूम लोगों पर झूठी करवाई हुई | कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने कहा की सीएम हेल्पलाइन जो की आज के समय में लोगों को ब्लैकमेल करने का जरिया बन चुका है | उसके बारे में शिवराज सिंह चौहान खुद स्वीकार कर रहे हैं | तो इससे बड़ी बात और क्या हो सकती है | कमलनाथ ने कहा पूरे देश में सबसे ज्यादा गिरी हुई कानून व्यवस्था इस समय कहीं है तो वह मध्य प्रदेश में है | मुख्यमंत्री का कानून व्यवस्था पर कोई ध्यान नहीं है और यह बात वह खुद मान रहे हैं |
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |