Patrakar Priyanshi Chaturvedi
अपनी गलती स्वीकार कर OBC से माफी मांगनी चाहिए
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कांग्रेस नेता राहुल गाँधी लगातार न्यायालय का अपमान कर रहे हैं | राहुल गाँधी को अपनी गलती स्वीकार कर OBC से माफी मांगनी चाहिए | सूरत कोर्ट द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाने से इनकार के बाद कांग्रेस नेताओं द्वारा की जा रही टिप्पणियों पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पलटवार किया और कहा-पता नहीं, कांग्रेस के मित्रों को क्या हो गया है | बड़ा आसान था, राहुल जी ओबीसी से माफी मांग लेते लेकिन, कोर्ट के फैसले पर टिप्पणियां की जा रही हैं | सवाल उठाए जा रहे हैं, उंगलियां उठाई जा रही हैं | यहां तक कि न्यायाधीश के बारे में भी उल्टा - सीधा बोला जा रहा है | सीएम ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा- एक तरफ आप कोर्ट में जाते हो, दूसरी तरफ कोर्ट के बारे में भी उटपटांग बोलते हो आखिर क्या हो गया है ? क्या आप जो कहते हो वही सच है? राहुल जी को अपनी गलती स्वीकार करनी चाहिए | ओबीसी से माफी मांगनी चाहिए और कम से कम यह लोकतंत्र है कांग्रेस के नेताओं को न्यायपालिका का अपमान नहीं करना चाहिए | पूरे देश का विश्वास और भरोसा न्यायपालिका पर है | कमलनाथ के बीना में अफसरों को लेकर दिए गए बयान पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा - मुझे यह समझ में नहीं आता कि वे भावी मुख्यमंत्री, अवश्यंभावी मुख्यमंत्री, सब हो गए | लेकिन, वे ही कहते हैं कि संगठन कमजोर है | एक कहता है कि बूथ मजबूत है | अब कौन सही बोल रहा है कमलनाथ जी सही बोल रहे हैं या दिग्विजय सिंह सही बोल रहे हैं |
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |