Patrakar Priyanshi Chaturvedi
आत्महत्या से पहले परिजनों को बताया आपबीती
दहेज प्रताड़ना और पति के किसी अन्य महिला के साथ नाजायज संबंधों से परेशान होकर एक युवती ने अपनी मासूम बेटी के साथ मौत को गले लगाकर ख़ुदकुशी कर ली ख़ुदकुशी करने से पहले युवती ने अपने परिजनों को वाट्सअप मैसेज के जरिए सारी घटना बताई थी | डिण्डोरी में दो दिन पहले उस वक्त हड़कंप मच गया था | जब नर्मदा नदी में मां-बेटी का शव मिला था | जिसकी शिकायत आस पास के लोगों ने पुलिस थाने जाकर की वही मौके पर पहुंची पुलिस नें मां बेटी के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है | महिला ने आत्महत्या करने से पहले अपने परिजनों को पूरी प्रताड़ना की जानकारी वाट्सअप मैसेज के जरिए दी | जिसमें लिखा था कि मैं जीना चाहती हूं, लेकिन पति और इनके परिवार की प्रताड़ना से मेरी हिम्मत टूट चुकी है | साथ ही मुझे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता है | और मेरे पति के किसी अन्य महिला के साथ नजायज संबंध है | जिसके चलते वो प्रतिदिन मेरे साथ मारपीट करता है | इस मामले में महिला के भाई ने मौत का पूरा राज खोलते हुए आरोपियों के खिलाफ फांसी की सजा की मांग की है |
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |