Patrakar Priyanshi Chaturvedi
अब किसानों की आय हो रही है दो गुना, पटेल ने पहले एसी ट्रैक्टर की चाबी सौंपी
एमपी के कृषि मंत्री कमल पटेल ने मध्यप्रदेश के पहले एसी ट्रैक्टर की चाबी किसान को सौंपी और किसान को बिठाकर ट्रैक्टर का ट्रायल भी लिया | पटेल ने कहा पीएम मोदी की मंशा और मुख्यमंत्री शिवराज के प्रयासों से मध्य प्रदेश के किसानों की आय अब दो गुना हो रही है | एक किसान ने ग्रीष्मकालीन मूंग की फसल लेकर 24 लाख रुपए की लागत का मध्य प्रदेश का पहला एसी ट्रेक्टर खरीदा | जिसकी चाबी कृषि मंत्री कमल पटेल ने किसान को सौंपी और खुद ने ट्रैक्टर का ट्रायल लिया | जिस किसान को मंत्री पटेल ने प्रदेश के पहले एसी ट्रैक्टर की चाबी सौंपी वह एक उन्नतशील कृषक अमित और अंकित प्रताप सिंह है | जो ग्राम बासनियाकलां, जिला नर्मदापुरम के रहने वाले हैं | पटेल ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा है कि देश के किसानों की आय दोगुना हो और खेती घाटे का धंधा न हो बल्कि लाभ का धंधा हो | पीएम मोदी की इसी परिकल्पना को मध्यप्रदेश में पंख लगना शुरू हो गए हैं | प्रदेश में किसान एक ओर जहा खेती किसानी करके अपनी आय को दोगुना कर वही वह समृद्धशाली हो रहा है |
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |