Patrakar Priyanshi Chaturvedi
अभियान में गुड टच और बैड टच के बारे में जानकारी
नारी शक्ति एक नई पहल फाउंडेशन जिले भर में महिला आत्म सुरक्षा जागरूकता अभियान चला रहा है | जिसमें वह महिलाओं को प्रशिक्षित करता है की कैसे उन्हें विपरीत परिस्थितियों में स्वयं की रक्षा करनी है | इसी के तहत फाउंडेशन ने विद्यालय की छात्राओं को गुड टच एवं बैड टच के बारे में जानकारी दी | नारी शक्ति एक नई पहल फाउंडेशन का कार्यक्रम एनसीएल सरस्वती बालिका विद्यालय में हुआ | जिसमें फाउंडेशन की सदस्य डिम्पल पोद्दार ने छात्राओं को गुड़ टच और बैड टच के बारे में जानकारी देते हुए बताया की शरीर के खुले हुए हिस्से पर कोई टच करें तो उसे सही माना जाता है | लेकिन जिस टच से आपको अनकंफर्टेबल महसूस हो उसे बैड टच माना जाता है | वही इस कार्यक्रम को लेकर फाउंडेशन की जिला अध्यक्ष बताया की हमारी संस्था मुख्य रूप से समाज में महिलाओं के हित के लिए काम करती है | आये दिन समाज में महिलाओं ले साथ बलात्कार, दहेज प्रताड़ना, और यौन शोषण जैसे जघन्य अपराध होते है | फाउंडेशन ऐसी ही महिलाओं को न्याय दिलाने का काम करता है |
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |