
Dakhal News

द्वारका को बनाया जयेगा सबसे बड़ा आध्यात्मिक केंद्र
महाकाल लोक और मथुरा कॉरिडोर के बाद अब सरकार द्वारका में देवभूमि कॉरिडोर बनाने की तैयारी में है | केंद्र सरकार द्वारका को पश्चिम भारत का सबसे बड़ा आध्यात्मिक केंद्र बनाने जा रही है | इसके लिए जन्माष्टमी से कॉरिडोर का काम शुरू हो जयेगा | महाकाल लोक की तर्ज पर द्वारका में द्वारकाधीश मंदिर से लेकर बेट द्वारका और ज्योतिर्लिंग नागेश्वर तक सभी मंदिरों को जोड़ा जाएगा | इनमें द्वारकाधीश मंदिर, रुक्मिणी-बलराम मंदिर से लेकर नारायण मंदिर तक शामिल हैं | जन्माष्टमी से द्वारका में देवभूमि कॉरिडोर का काम शुरू हो जाएगा... बता दें भगवान द्वारकाधीश के रूप वाली 108 फुट की मूर्ति बनेगी | इसे कृष्ण की सबसे ऊंची मूर्ति बताया जा रहा है | यह मूर्ति गोमती के किनारे पंचकुई क्षेत्र में बनेगी | जन्माष्टमी पर इसका भूमि पूजन होगा | मूर्ति पर द्वारका का इतिहास, संस्कृति और धार्मिक महत्व बताने के लिए साउंड एंड लाइट शो होगा | वही आपको बता दें गुजरात के सबसे बड़े धार्मिक प्रोजेक्ट से न सिर्फ द्वारका की सूरत बदलेगी | बल्कि शिवराजपुर समुद्री इलाके को भी डेवलप किया जाएगा |
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |