54 सीटर की बस में सवार थे 130 यात्र
54 सीटर की बस में सवार थे 130 यात्र

 

पुलिस ने की चालक पर कानूनी करवाई

 

 

दिहाड़ी मजदूरों की रोजी-रोटी पर संकट आन खड़ा हुआ है | जिस कारण अब वह अन्य साधनों की तलाश कर क्षेत्र में मजदूरी करने की जुगत में रहते हैं | यही कारण है बस चालक उनकी मजबूरी का फायदा उठाकर परमिट रूट छोड़कर अन्य मार्गों पर मजदूरों को ढोने में लगे रहते हैं | मामला सिंगरौली का है | जहां  पुलिस ने क्षमता से ज्यादा यात्रियों को ले जा रही बस पर कार्यवाही की है | पुलिस गश्त के दौरान 54 सीटर बस में लगभग 130 यात्री सवार थे | वहीं बस का परमिट भी चितरंगी, सिंगरौली, बैढ़न रुट का बना हुआ था | लेकिन ये बस रूट बदलकर अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में  चल रही थी | वही पुलिस ने करवाई करते हुए | बस को में खड़ा कर लिया है | आपको बता दें कुछ दिनों पहले इस क्षेत्र में एक सड़क हादसा हुआ था | जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई थी | वहीं इस हादसे में 2 दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए थे | इस घटना को संज्ञान में लेते हुए जिला प्रशासन ने पिकअप वाहनों से मजदूरों की आवाजाही पर रोक लगा दी थी | जिससे ग्रामीण अंचलों में रह रहे मजदूरों की रोजी-रोटी पर संकट आन खड़ा हुआ है | जिस कारण अब वह अन्य साधनों की तलाश कर क्षेत्र में मजदूरी करने की जुगत में रहते हैं | यही कारण है कि उनकी मजबूरी का फायदा उठाकर बस चालक परमिट रूट छोड़कर अन्य मार्गों पर मजदूरों को ढोने में लगे रहते हैं | 

 

Dakhal News 5 April 2023

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.