Patrakar Priyanshi Chaturvedi
क्या कर्मचारियों की होली रह जाएगी इस बार सूनी
परासिया में नगर पालिका के कर्मचारी वेतन न मिलने से नाराज है नाराज कर्मचारियों ने एकजुट होकर नगर पालिका अध्यक्ष विनोद मालवी से वेतन न मिलने की शिकायत की कर्मचारियों की शिकायत पर नगर पालिका अध्यक्ष ने जल्द ही समस्या का समाधान करने की बात कही होली की तैयारियां हर जगह ज़ोरों शोरों पर हैं लगभग हर विभाग के कर्मचारियों को उनकी वेतन के साथ ही बोनस भी मिल चुके हैं वही दूसरी ओर परासिया नगर पालिका के सफाई कर्मचारी वेतन न मिलने की वजह से परेशान है अपने होली के त्यौहार को धूमधाम से मनाने की आस में सफाई कर्मचारियों ने नगर पालिका अध्यक्ष विनोद मालवी से एक जुट होकर वेतन की मांग पर चर्चा की कर्मचारियों की मांग पर विनोद मालवी ने कहा की जल्द से जल्द हम कुछ ऐसी व्यवस्था करेंगे जिससे कर्मचारियों की होली खुशहाल और रंगों से भरी हो।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |