Patrakar Priyanshi Chaturvedi
मना करने के बाद गोलू ने चाकू से हमला किया
डिंडोरी में आदतन अपराधी आसिफ खान उर्फ गोलू ने भरे बाजार एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया आरोपी ने युवक के पैर में चाकू मारा और इसके बाद आरोपी फरार हो गया पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश की जा रही है आदतन अपराधी आसिफ खान पुलिस के लिए दिनों-दिन मुसीबत बनता जा रहा है पुलिस उसको ढूंढ पाने में नाकाम हो रही है पीड़ित सुखवीर यादव ने बताया की वह मिस्त्री का काम करते हैं जब वह अपनी दुकान पर थे तब गोलू ने उनसे शराब पीने के लिए पैसे मांगे जब उन्होंने मना किया तो गोलू ने उनके पैर में चाकू से धारदार हमला कर दिया जिससे उनके पैरों में गंभीर चोट आ गई इस घटनाक्रम की शिकायत पीड़ित सुखवीर ने पुलिस से की पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया और आरोपी की तलाश की जा रही है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |