Dakhal News
								
								गद्दारी नहीं करते तो देश पहले आजाद हो जाता
भाजपा सांसद केपी यादव ने वीरमाता जीजाबाई सम्मान समारोह में सिंधिया का नाम लिए बिना ही उन पर हमला बोला और कहा हम ये जानते हैं कि अगर उस समय कुछ लोगों ने गद्दारी नहीं की होती, तो शायद भारत देश आजादी की 75 वी वर्षगांठ नहीं, बल्कि 175वीं वर्षगांठ मना रहा होता लोकसभा चुनाव में ज्योतिरादित्य सिंधिया को हराने वाले भाजपा सांसद केपी यादव के एक बयान के बाद राजनीति गरमा गई गुना के पीजी कॉलेज में वीरमाता जीजाबाई सम्मान समारोह आयोजित किया गया था क्रीड़ा भारती के इस आयोजन में संसद के पी यादव ने बिना नाम लिए सिंधिया परिवार पर कटाक्ष किया उन्होंने कहा चाहे जीजा माता हों, चाहे रानी लक्ष्मीबाई हों, इनके बलिदान को देश भुला नहीं सकता रानी लक्ष्मीबाई भी हमारे पास झांसी की ही थीं उनके शौर्य के बारे में भी हम सभी जानते हैं हम ये भी जानते हैं कि अगर उस समय कुछ लोगों ने उनके साथ गद्दारी नहीं की होती, तो शायद भारत देश 75वी वर्षगांठ नहीं, बल्कि 175वीं वर्षगांठ मना रहा होता यानी हम 100 साल पहले ही आजाद हो गए होते इस बयान के बाद गुना से भोपाल तक हड़कंप मच गया भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने केपी यादव को प्रदेश भाजपा कार्यालय में तलब कर लिया यहां करीब 4 घंटे तक वीडी शर्मा ने उनकी क्लास ली सांसद केपी यादव ने प्रदेश भाजपा कार्यालय में कहा- कार्यक्रम में महिलाओं और मातृ शक्ति के बारे में बोल रहा था उस समय ये बात निकल आई, लेकिन मेरी ऐसी भावना नहीं थी।
							
							
							
							Dakhal News
| 
      All Rights Reserved	© 2025 Dakhal News.  
	Created By:    
    Medha Innovation & Development |