Dakhal News
प्रदेश में भाजपा द्वारा विकास यात्रा निकाली जा रही है। जिसका जगह जगह आयोजन किया जा रहा है। वहीं सिंगरोली में विकास यात्रा के दौरान...जिले को करोड़ो रूपए के विकास कार्यों की सौगात दी गई।जिसका शिलान्यास विधायक राम लल्लू वैश्य नगर निगम अध्यक्ष देवेश पांडे सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने किया। 25 फरवरी तक चलने वाली विकास यात्रा में लाल बहादुर शास्त्री वार्ड में दो करोड़ से ज्यादा विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों में गोद भराई,जन्मदिन, अन्नप्राशन मनाया गया। और सिंगरौली की जनता के सर्वांगीण विकास के लिए मध्यप्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से जन-जन को अवगत कराया। वहीं इस दौरान जनसभा का संबोधन करते हुए संबल कार्ड, खाद्य कूपन, लाड़ली लक्ष्मी योजना कार्ड का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में... सिंगरौली विधायक राम लल्लू वैश्य उपस्थित रहे। वहीं इस दौरान नगर पालिक निगम के अध्यक्ष देवेश पांडेयवार्डों के पार्षदगण। BJP4MP के कार्यकर्ता के साथ लाभार्थी, महिलाएं भी मौजूद रही।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |