Patrakar Priyanshi Chaturvedi
कांग्रेस ने शुरू की विकास खोजो यात्रा
आगामी चुनावों को देखते हुए राजनीतिक दलों में इन दिनों खूब खींचा तनी चल रही है सत्ता पक्ष हो या विपक्ष दोनों एक दुसरे पर वार करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं और अब जब भाजपा ने अपने विकास कार्यों से जनता को अवगत कराने विकास यात्रा की शुरुआत की है तो वहीं दूसरी ओर भाजपा का पीछा करते हुए कांग्रेस ने विकास खोजो यात्रा शुरू कर दी है भारतीय जनता पार्टी ने डिंडोरी जिले के दोनो विधानसभा में विकास यात्रा के लिए रोड मैप तैयार किया है 20 दिनों तक चलने वाली विकास यात्रा में डिंडोरी विधानसभा के पडरिया तो शहपुरा विधानसभा के बालपुर से शुरू हो चुकी है इसके लिए पूरा अमला ग्राम से लेकर जिले में लग चुका है भाजपा पदाधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में आज प्रारंभ हुई ‘विकास यात्रा’ का शुभारंभ पडरिया जनपद क्षेत्र समनापुर में जनप्रतिनिधियों के साथ यात्रा को हरी झंडी दिखाकर हुआ इस दौरान मुख्यमंत्री योजना के लाभार्थियों को हितलाभ का वितरण किया साथ ही आंगनवाडी केन्द्र द्वारा बना पोषक आहार बच्चों को खिलाया गया वही भाजपा की इस विकास यात्रा का पीछा करते हुए डिंडोरी जिला कांग्रेस 6 फरवरी से विकास खोजो यात्रा शुरू कर रही है और इसके लिए बाकायदा कांग्रेस पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी जा रही है डिंडोरी जिले के दोनो विधानसभा में कितना विकास जनता या गांव का हुआ है या कितना रह गया है दोनों पार्टियों द्वारा जनता के बीच जाकर इसका आकलन किया जाएगा।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |