
Dakhal News

वन विभाग कर्मचारियों का बढ़ेगा वेतन
चुनावी साल के इस दौर में घोषणाओं की बारिश हो रही है अब एक और घोषणा सरकार की ओर से की गई है जिसमें वन मंत्री विजय शाह ने कहा की अब वन विकास निगम के अस्थाई कर्मचारियों को नियमित किया जाएगा साथ ही उनके वेतन में भी वृद्धि होगी विधान सभा चुनाव के लिए कुछ ही महीने बाकी है इन महीनो में सत्ता हो या विपक्ष सभी अपने वादों से जनता को लुभाने की पूरी कोशिश कर रहे है अब शिवराज सरकार के वन मंत्री विजय शाह ने वन विकास निगम के अस्थाई कर्मचारियों को सौगात देते हुए कहा की जितने भी वन विभाग में अस्थाई कर्मचारी है, उन सभी को स्थाई किया जाएगा और साथ ही उनके वेतन में भी वृद्धि की जाएगी।
Dakhal News
All Rights Reserved © 2023 Dakhal News.
Created By:
![]() |