Patrakar Priyanshi Chaturvedi
Durg में नशे के कारोबार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत मोहन नगर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से करीब 1.20 लाख रुपये मूल्य की 300 प्रतिबंधित नशीली टेबलेट बरामद की गई हैं। पुलिस ने उसे मौके से हिरासत में लेकर न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि आर्य नगर स्थित पुरानी टंकी के पास एक युवक अवैध रूप से नशीली दवाओं की बिक्री कर रहा है। इसके बाद टीम ने योजना बनाकर घेराबंदी की और दबिश दी। जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची, आरोपी भागने लगा लेकिन गिरने के बाद उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान शंकर नगर निवासी 25 वर्षीय प्रांजल यादव के रूप में हुई है, जो मोहन नगर थाना क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर बताया गया है। तलाशी में चार पैकेटों में रखी 300 प्रतिबंधित टेबलेट और 300 रुपये नकद बरामद हुए। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |