OTT पर ‘Matka King’ बनकर छाए विजय वर्मा, सट्टे की दुनिया में दिखा नया अंदाज़
Vijay Verma ,

Matka King के जरिए अभिनेताVijay Varma एक बार फिर डिजिटल प्लेटफॉर्म पर चर्चा में आ गए हैं। यह सीरीज 1960 के दशक के मुंबई की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जहां एक कपास व्यापारी मटकानाम के जुए के खेल के जरिए शहर में अपनी अलग पहचान बनाने की कोशिश करता है। कहानी में दिखाया गया है कि कैसे यह खेल धीरे-धीरे आम लोगों के बीच लोकप्रिय होकर एक बड़े सट्टेबाजी नेटवर्क में बदल जाता है।

विजय वर्मा ने शो को लेकर कहा कि उस दौर में मटकासिर्फ जुआ नहीं बल्कि एक तरह का सिस्टम बन चुका था, जिसमें न्यूयॉर्क कॉटन मार्केट से लेकर स्थानीय बाजार तक भावों पर सट्टा लगाया जाता था। उनके मुताबिक उस समय तकनीक सीमित थी, लेकिन लोगों के पास अनुमान और संभावनाओं के आधार पर खेलने का तरीका था, जिसने इस खेल को व्यापक बना दिया।

 

विजय वर्मा ने आगे कहा कि सट्टेबाजी सिर्फ मटका तक सीमित नहीं है, बल्कि आज भी क्रूड ऑयल, सोना, मेटल और शेयर बाजार तक में यह मौजूद है। उन्होंने इसे संभावनाओं और अनुमान का खेल बताया और कहा कि यह हमारे समाज और संस्कृति का हिस्सा रहा है, जिसका उल्लेख पुराने ग्रंथों और महाकाव्यों तक में मिलता है।

Priyanshi Chaturvedi 17 April 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.