
Dakhal News

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को भोपाल के एमपी नगर स्थित क्राइम ब्रांच थाना पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा धार्मिक उन्माद फैलाने की साजिश को लेकर शिकायत करते हुए एफआईआर दर्ज कर कठोर कार्यवाही करने की मांग की।
भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने क्राइम ब्रांच को दी शिकायत में कहा है कि खरगौन घटना को लेकर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने ट्वीट के माध्यम से जिस भाषा का उपयोग किया है, उससे यह प्रतीत होता है कि वे प्रदेश मे अराजकता, धार्मिक उन्माद एवं अस्थिरता का वातावरण फैलाना चाहते है। दिग्विजय सिंह का कृत्य अपराधिक प्रवृत्ति की श्रेणी में आता है। पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा विशेष सम्प्रदाय के धार्मिक स्थल पर झंडा फहराने वाला फोटो ट्वीटर में पोस्ट किया गया है। शांति के टापू कहे जाने वाले मध्यप्रदेश में दिग्विजय सिंह के ट्वीट ने धार्मिक उन्माद और संप्रदाय को भड़काने की कोशिश की है। प्रतिनिधिमंडल ने दिग्विजय सिंह पर धार्मिक एवं साम्प्रदायिक भावनाएं आहत करने के लिए एफआईआर दर्ज कर कठोर कार्यवाही करने की मांग की है।
प्रतिनिधिमंडल में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक शर्मा, सीमा सिंह जादौन, प्रदेश मंत्री राहुल कोठारी, विधायक रामेश्वर शर्मा, जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी, रविन्द्र यति, किशन सूर्यवंशी, जगदीश यादव, राहुल राजपूत, अश्विनी राय, मनोज राठौर, राजेन्द्र गुप्ता, अजय पाटीदार सहित जिला पदाधिकारी उपस्थित थे।
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |