Patrakar Priyanshi Chaturvedi
भोपाल। मध्यप्रदेश में बीते 24 घंटों में कोरोना के तीन नये मामले सामने आए हैं, जबकि 12 मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त हुए हैं। राज्य में अब तक कोरोना के 10 लाख 41 हजार 212 मामले दर्ज हो चुके हैं। राज्य में लगातार 23वें दिन कोरोना से कोई मौत नहीं हुई है। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार देर शाम अपने कोविड बुलेटिन में दी गई। एक दिन पहले भी यहां कोरोना के चार मामले मिले थे।
कोविड-19 बुलेटिन के अनुसार, आज प्रदेशभर में 5,539 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। इनमें तीन पॉजिटिव और 5,536 निगेटिव पाए गए, जबकि 32 सेम्पल रिजेक्ट हुए। पॉजिटिव प्रकरणों का प्रतिशत (संक्रमण की दर) 0.05 रहा। नये मामलों में इंदौर के दो और नरसिंहपुर का एक व्यक्ति शामिल है, जबकि राज्य के 50 जिलों में आज कोरोना के नये मामले शून्य रहे। वहीं, राज्य में बीते 24 घंटों में कोरोना से कोई मौत नहीं हुई है। यहां 23 दिन से मृतकों की कुल संख्या 10,734 पर स्थिर है।
प्रदेश में अब तक कुल दो करोड़ 89 लाख 55 हजार 365 लोगों के सेम्पलों की जांच की जा चुकी है। इनमें कुल 10 लाख 41 हजार 212 प्रकरण पाजिटिव पाए गए। इनमें 10 लाख 30 हजार 435 मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर अपने घर पहुंच चुके हैं। इनमें से 12 मरीज मंगलवार को स्वस्थ हुए हैं। अब राज्य में सक्रिय प्रकरणों की संख्या 52 से घटकर 43 रह गई। खुशी की बात यह भी है कि राज्य के 37 जिले पूरी तरह कोरोना संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। इन जिलों में अब कोरोना का एक भी सक्रिय मरीज नहीं है।
इधर, प्रदेश में 12 अप्रैल को शाम छह बजे तक 30 हजार 983 लोगों का टीकाकरण किया गया। इन्हें मिलाकर राज्य में अब तक वैक्सीन के 11 करोड़, 68 लाख, 20 हजार 439 डोज लगाई जा चुकी है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |