Dakhal News
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने प्रतिदिन पौधरोपण करने के संकल्प के क्रम में रविवार को राजधानी भोपाल स्थित स्मार्ट उद्यान में गुलमोहर और कचनार के पौधे रोपे। मुख्यमंत्री के साथ आशीर्वाद जन-उत्थान सेवा समिति भोपाल की रितिका श्रीवास्तव, वंदना, मधु निगम और अभिनव प्रधान ने भी पौधे लगाए। संस्थागत एक दशक से निर्धन-कल्याण वृक्षा-रोपण और शिक्षा विकास के कार्य कर रही है।
सुंदर वृक्ष गुलमोहर और कचनार करते हैं आकर्षित
उल्लेखनीय है कि कचनार सुंदर फूलों वाला वृक्ष है। इसके छोटे और मध्यम ऊँचाई के वृक्ष पूरे भारत में पाए जाते हैं। कचनार औषधीय गुणों से भरपूर है। गुलमोहर को विश्व के सुंदरतम वृक्षों में से एक माना जाता है। पत्तियों के बीच बड़े-बड़े गुच्छों में खिले फूल इस वृक्ष को अलग ही आकर्षण प्रदान करते हैं। गर्मी के दिनों में गुलमोहर के पेड़ पत्तियों की जगह फूलों से लदे रहते हैं। इन्हें देखने से मन को शीतलता का अनुभव होता है। यह औषधीय गुणों से भी समृद्ध हैं।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |