Patrakar Priyanshi Chaturvedi
भोपाल। मध्यप्रदेश में बीते 24 घंटों में कोरोना के मात्र 03 नये मामले सामने आए हैं, जबकि 15 मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त हुए हैं। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 10 लाख 41 हजार 157 हो गई है। राहत की बात यह है कि राज्य में लगातार पंद्रहवें दिन कोरोना से कोई मौत नहीं हुई है। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग द्वारा सोमवार देर शाम जारी कोविड-19 बुलेटिन में दी गई। एक दिन पहले भी यहां 06 नये संक्रमित मिले थे।
कोविड-19 बुलेटिन के अनुसार, आज प्रदेशभर में 5,626 सैम्पल की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। इनमें 03 पॉजिटिव और 5,623 निगेटिव पाए गए, जबकि 39 सेम्पल रिजेक्ट हुए। पॉजिटिव प्रकरणों का प्रतिशत (संक्रमण की दर) 0.05 रहा। नये मामलों में इंदौर, नर्मदापुरम और मंडला में 1-1 नये संक्रमित मिले हैं, जबकि राज्य के 49 जिलों में आज कोरोना के नये मामले शून्य रहे। राज्य में बीते 24 घंटों में कोरोना से कोई मौत नहीं हुई है। यहां 15 दिन से मृतकों की कुल संख्या 10,734 पर स्थिर है।
प्रदेश में अब तक कुल दो करोड़ 88 लाख 91 हजार 647 लोगों के सैम्पलों की जांच की गई। इनमें कुल 10,41,157 प्रकरण पॉजिटिव पाए गए। इनमें 10,30,329 मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर अपने घर पहुंच चुके हैं। इनमें से 15 मरीज सोमवार को स्वस्थ हुए। अब यहां सक्रिय प्रकरणों की संख्या 106 से घटकर 94 रह गई।
इधर, प्रदेश में 04 अप्रैल को शाम छह बजे तक एक लाख 10 हजार 481 लोगों का टीकाकरण किया गया। इन्हें मिलाकर राज्य में अब तक वैक्सीन के 11 करोड़, 62 लाख, 62 हजार, 602 डोज लगाई जा चुकी है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |